फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 22 केंद्रों पर 398 को लगाया गया टीका, लोगों ने दिखाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में बुधवार को 398 लोगों को टीका लगाया गया है। 22 केंद्रों में छह प्राइवेट थे। अभी तक 358763 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बुधवार को टीकाकरण केंद्रों पर 18-44 आयु वर्ग के 325 जबकि 45-59 आयु वर्ग के 51 और 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के 22 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। आज हेल्थ लाइन वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर को टीका नहीं लगाया गया। पंचकूला में आज तक 12440 वैक्सीन हेल्थ वर्करों, 20118 वैक्सीन फ्रंटलाइन वर्करों, 133760 वैक्सीन 18-44 आयु वर्ग को लगाई गई है। इसके साथ ही 45-59 आयु वर्ग को 99629 वैक्सीन लगाई गई है। पंचकूला में 60 वर्ष से ज्यादा के लोगों को 92816 वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें