पंचकूला। जिले में मंगलवार को 31 केंद्रों में टीकाकरण किया गया। इस दौरान 415 लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। टीकाकरण जिले के 27 सरकारी और चार निजी केंद्र में किया गया। हेल्थ वर्करों को तीन टीके लगाए गए। फ्रंटलाइन वर्करों को 22 जबकि 18-44 आयु वर्ग को 262 टीके लगाए गए। 45-59 आयु वर्ग को 91 और 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के 37 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक जिले में 294993 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसमें से 12217 वैक्सीन हेल्थ वर्करों, 19582 फ्रंटलाइन वर्करों, 101189 वैक्सीन 18-44 आयु वर्ग जबकि 45-59 आयु वर्ग को 78909 और 60 वर्ष से ज्यादा के 83096 लोगों को टीका लगाया गया है।