संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन वर्कशॉप कालका यूपीएस के विरुद्ध 23 से 27 सितंबर तक शाखा सचिव विकास तलवाड़ की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन करेगी। गेट मीटिंग में विकास तलवाड़ ने बताया कि यूपीएस पेंशन स्कीम के विरुद्ध संगठन कर्मचारियों के साथ है। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन कर्मचारियों को विश्वास दिलाती है कि जब तक पुरानी पेंशन की भांति पूर्ण लाभ प्राप्त नहीं होता तब तक इस लड़ाई में संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर सहायक मंडल सचिव (वर्कशॉप)/केंद्रीय सहायक महामंत्री (यूथ) रविन्द्र शर्मा, कमल किशोर, कपिल देव नेगी, जैल सिंह, बलदेव कुमार, अमित कौशिक व समस्त शाखा पदाधिकारी, यूथ विंग से मंडल उपाध्यक्ष (यूथ) रोहित, यूथ सचिव दीक्षांत सिंह, यूथ अध्यक्ष सतविंदर सिंह, महिला सचिव गुरविंदर कौर व महिला अध्यक्ष अनीता बब्बर अपनी टीम के साथ मौजूद रही। शाखा अध्यक्ष प्यारेलाल ने सभी कर्मचारियों का धन्यवाद कर गेट मीटिंग समाप्त की।