फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डांट से नाराज 14 वर्षीय किशोर मुंबई पहुंचा, 4 दिन में ढूंढा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 में माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला 14 वर्षीय किशोर मुंबई पहुंच गया। पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत महज चार दिन में उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने 25 अप्रैल को बच्चे के लापता होने पर पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 26 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद सेक्टर-14 थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चौकी प्रभारी भीम सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर बच्चे की लोकेशन ट्रैक की, जिससे पता चला कि वह मुंबई में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे ढूंढ लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें