फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्बन पॉलीक्लीनिक सेंटर पिंजौर में नहीं है एंटीबायोटिक मेडिसिन सहित बिल्डिंग के अभाव में नहीं मिल पा रही मरीजों को सभी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। सरकार ने शहर के प्राइमरी हेल्थ सेंटर को अपग्रेड कर अर्बन पॉलीक्लीनिक का दर्जा तो दे दिया है, लेकिन भवन के अभाव में सुविधाएं नहीं पा रही हैं। वर्तमान में अर्बन पॉलीक्लीनिक के भवन का निर्माण प्रगति पर है। इस कारण अपग्रेड सेंटर में अभी भी प्राइमरी हेल्थ सेंटर की ही सुविधाएं मिल पा रही हैं। लोगों का कहना है कि पीएचसी के अनुसार सभी प्रकार की मेडिसिन और लाइफ सेविंग दवाइयां तो मौजूद हैं लेकिन बीते कई सप्ताह से एंटीबायोटिक मेडिसिन उपलब्ध नहीं हैं। लोगों के अनुसार पीएचसी में सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीज आते हैं। इनकी दवाइयां मिल जाती हैं। बड़ी बीमारी होने पर कालका या सेक्टर-6 पंचकूला का रुख करना पड़ता है। सूत्रों के अनुसार बीते करीब एक माह से अस्पताल में एंटीबायोटिक मेडिसिन नहीं है। एसएमओ का कहना है कि अस्पताल में सभी प्रकार की मेडिसिन उपलब्ध हैं। एंटी रैबीज के टीके भी उपलब्ध हैं परंतु कई बार स्टॉक में नहीं रहने पर उन्हें मंगा लिया जाता है।
विज्ञापन

वर्जन
एंटीबायोटिक मेडिसिन चार से पांच प्रकार की आती हैं। अगर एक प्रकार की उपलब्ध नहीं है तो दूसरी प्रकार की मिल जाती है। एंटीबायोटिक मेडिसिन और एंटी रैबीज के टीके सेंटर में उपलब्ध हैं। हालांकि अस्पताल का नया भवन बनाने का काम जारी है, लोगों को उम्मीद है कि इस भवन के बनने के बाद मरीजों को वे सभी सुविधाएं मिलेंगी जिसके लिए वे अभी कालका या पंचकूला के अस्पतालों के चक्कर लगाते हैं। -राजेश ख्यालिया, एसएमओ, अर्बन पॉलीक्लीनिक सेंटर पिंजौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें