पंचकूला। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने यूएचबीवीएन के जेई-1 विशाल प्रभाकर का कार्य बदलने के आदेशों का विरोध किया है। यूनियन ने इसे तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई बताते हुए आरोप लगाया कि निगम हित में कार्य करने वाले कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। यूनियन का दावा है कि प्रभाकर ने औद्योगिक क्षेत्र में संभावित नुकसान और अनियमितताओं से जुड़े मामलों की रिपोर्ट तैयार की थी। सब यूनिट प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को नोटिस दिया जा चुका है। आदेश वापस नहीं लिए गए तो सोमवार से सिटी सब-डिवीजन कार्यालय में रोजाना विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।