पिंजौर। पिंजौर में ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए नियमों की अवहेलना करने पर सात चालान काटे। सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक कुमार की अगुवाई में अभियान के दौरान पुलिस ने कई वाहनों की काली फिल्म मौके पर ही उतरवाई और चालकों को भविष्य में ऐसी गलती न करने की सख्त हिदायत दी।