कालका। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जीआरपी कालका ने घर से बिना बताए गई एक नाबालिग को उसके परिजनों से मिलवाया। जीआरपी जांच अधिकारी बबीता ने बताया कि एक नाबालिग लड़की घर में किसी बात पर लड़ाई-झगड़ा होने के कारण बिना किसी को बताए रेलवे स्टेशन कालका पर आ गई थी। जीआरपी ने चेकिंग के दौरान जब उससे पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई। जिसके बाद उसके परिजनों से संपर्क कर कागजी कार्रवाई पूरी की गई। बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।