फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 19 से लड़कों का अंडर-12 टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। स्वर्गीय हरि प्रकाश गौतम मेमोरियल अंडर-12 लीग-सह-नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 19 अगस्त से सेक्टर -3 ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। टूर्नामेंट के संयोजक अमरजीत कुमार ने बताया कि अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण हरियाणा के समाजसेवी स्वर्गीय हरि प्रकाश गौतम की स्मृति में लीग-सह-नॉकआउट आधार पर आयोजित किया जा रहा है। सभी टीमें कम से कम 3 लीग मैच खेलेंगी और शीर्ष 2 टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। प्रत्येक लीग मैच 20 ओवर का होगा और प्रत्येक मैच में 12 खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति होगी। अमरजीत कुमार ने बताया कि आयोजकों द्वारा प्रत्येक मैन ऑफ द मैच पुरस्कार, विजेता और उपविजेता को आकर्षक ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें