फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकर सत्य की जीत हुई, सच को दबाया नहीं जा सकता: सीएम मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिलने पर चंडीगढ़ स्थित पंजाब आप कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आखिरकार सत्य की जीत हुई, सच को दबाया नहीं जा सकता। पंजाब के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में केजरीवाल की जमानत का जश्न मनाया, मिठाइयां बांटीं, ढोल बजाया और भंगड़ा डाला। कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, अनमोल गगन मान और डॉ. बलबीर भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न में शामिल हुए। सांसद मलविंदर सिंह कंग, वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग और अन्य आप नेताओं ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया और कहा कि न्याय की जीत हुई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सीबीआई द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी का उद्देश्य ईडी के मामले में उनकी जमानत पर रिहाई को रोकना था। संधवां ने इस बात पर जोर दिया कि अदालत ने फिर से पुष्टि की है कि हमारे देश में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने एक मीडिया बयान में कहा कि न्याय में देरी हो सकती है, लेकिन केंद्र सरकार को यह समझना चाहिए कि सच्चाई को हराया नहीं जा सकता। सुप्रीम कोर्ट का फैसला दिखाता है कि सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला संविधान की जीत को दर्शाता है। आज लोगों का न्याय व्यवस्था में विश्वास भी मजबूत हुआ है। आप के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इससे इस बात पर बल मिलता है कि सच्चाई को चुनौती तो दी जा सकती है, लेकिन हराया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें