फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नई शिक्षा नीति में अटकी यूजी की दाखिला प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। जिले के कॉलेजों में भी इसी सत्र से नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है। इसी के तहत इस बार विद्यार्थियों को स्नातक में दाखिला मिलेगा। शहर के कॉलेज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबंधित हैं। वहीं, उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर लेटलतीफी के कारण दाखिला प्रक्रिया अटक गई है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके जिले के 6500 विद्यार्थी दाखिले के लिए इंतजार में हैं।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजाें में पांच जून को दाखिला प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी किया था। इसे रद्द हुए 10 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक नया कार्यक्रम जारी नहीं हो पाया है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से नई शिक्षा नीति को लेकर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में दाखिला नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सेक्टर-1 स्थित पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए जानकारी लेने आए आकाश तंवर ने बताया कि अभी कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि दाखिले के लिए चंडीगढ़ में मेरिट ऊंची जाएगी इसलिए यहां भी आवेदन करने के लिए आए हैं।
काॅलेज में दाखिलों के लिए 4500 सीटें
कालेजों की स्थिति पर नजर डालें तो पंचकूला जिला के पांच कॉलेजों में 4500 सीटें हैं। जिले से इस बार कुल 6500 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। दाखिलों को लेकर कॉलेजों में हेल्प डेस्क बना दिए गए थे। लेकिन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से विद्यार्थियों में मायूसी है। अब विद्यार्थी दाखिले के कार्यक्रम जारी होने को लेकर नोडल अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। वहीं कॉलेज में पहुंच कर विषय संयोजन के बारे में भी पूछ रहे हैं। अभी तक कई कॉलेजों ने विषय संयोजन नहीं बनाए हैं, क्योंकि नई शिक्षा नीति के हिसाब से ही बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

एक सप्ताह और करना पड़ सकता है इंतजार
12वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के 15 दिन तक स्नातक में दाखिलों के लिए आवेदन शुरू हो जाते हैं लेकिन इस बार नई शिक्षा नीति लागू होने के कारण दाखिलों के लिए आवेदन में एक सप्ताह और देरी होने की संभावना है। उधर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबंधित प्रदेशभर के कॉलेजों की 16 जून को हरियाणा उच्च शिक्षा निदेशालय के तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें महाविद्यालयों के 5 सदस्य शिक्षकों की टीम में प्राचार्य, टाइम टेबल व आईक्यूएसी इंचार्ज, एनईपी नोडल अधिकारी सहित वरिष्ठ संकाय सदस्य शामिल होंगे।
नई शिक्षा नीति इसी सत्र से कॉलेजों में लागू की जा रही है। दाखिला प्रक्रिया का जैसे ही कार्यक्रम आएगा तो दाखिला शुरू कर दिया जाएगा। -बबीता वर्मा, प्रिंसिपल, सेक्टर-1 पीजी कॉलेज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें