संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मार्केट से महिला से पर्स छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित सेक्टर-9 निवासी उर्मिला डालाकोटी की शिकायत पर सेक्टर-10 पुलिस चौकी ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित उर्मिला डालाकोटी ने बताया कि वह अपनी बहु शिखा डालाकोटी के साथ मार्केट जा रही थीं कि अचानक स्कूटी सवार दो युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। तेज रफ्तार होने के कारण स्कूटी का नंबर नहीं देख पाई। पर्स में 15 हजार नकद, दो एटीएम कार्ड और बार एसोसिएशन का आई कार्ड था। शिकायत के आधार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।