बरवाला। क्षेत्र में छीना-झपटी, चोरी और लूट की वारदात आए दिन बढ़ती जा रहीं हैं। शनिवार को बाइक सवार दो युवक एक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। सुंदरपुर निवासी बबली देवी ने पुलिस को दी ऑनलाइन शिकायत में बताया कि वह कस्बे के बाजार से खरीदारी कर पैदल डेराबस्सी मार्ग से अपने गांव सुंदरपुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह बंगाला बस्ती के नजदीक से गुजर रही थी, तो पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवक उसका पर्स छीनकर डेराबस्सी की तरफ फरार हो गए। बबली देवी ने बताया कि उसके पर्स में उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड, उसका मोबाइल और 600 रुपए थे। बबली देवी ने बताया कि जिस बाइक पर आरोपी आए थे, उसके पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी।