फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्नैचिंग के दो दोषियों को 10 साल की सजा

Sat, 25 Oct 2025 12:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। पंचकूला कोर्ट ने स्नैचिंग के एक मामले में दो आरोपियों जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी और नरेश कुमार को 10 साल की सजा और 25 हजार का जुर्माने लगाया है। फैसला जज वेद प्रकाश सिरोही की अदालत ने सुनाया। मामला चंडीमंदिर थाने का है। घटना 15 अगस्त 2023 की है जब दोषियों ने शिकायतकर्ता अमरीक कौर के कान से सोने की बालियां झपट लीं। विरोध करने पर उन्होंने महिला को धक्का देकर घायल कर दिया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने अदालत से रहम की गुहार लगाई जबकि सरकारी वकील आकाश तंवर ने अपराध की गंभीरता को देख कड़ी सजा की मांग की। अदालत ने दोनों को 10 साल की सश्रम कैद और 25 हजार रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया। यदि जुर्माना नहीं भरा तो दोनों को 6 महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी। अदालत ने निर्देश दिया कि दोषियों ने जांच और मुकदमे के दौरान जो समय हिरासत में बिताया है उसे उनकी सजा में समायोजित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें