पुलिस की गिरफ्त में गांजे के नशे समेत अरेस्ट हुए दोनों आरोपी।
- फोटो : PKL OFFICE
नशा तस्करों की धरपकड़ को जारी मुहिम के तहत क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने शुक्रवार को गांव टिपरा से कालका को जाने वाली रोड पर दो लोगों को गांजे के साथ काबू किया। बाइक सवार आरोपियों को रोक कर पुलिस ने उनके पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली तो उसके अंदर से कुल 14 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। फिर पुलिस ने आरोपियों को तुरंत अरेस्ट कर लिया। एक आरोपी मूल रूप से नैनीताल के गांव लाल कुंआ निवासी व फिलहाल थाना लालड़ू के अंतर्गत गांव संगोता में रहने वाला असीम विश्वास उर्फ सोनू (30) है। जबकि दूसरा आरोपी मूल रूप से यूपी के जिला मुरादाबाद के थाना चंदौसी के अंतर्गत गांव गुमथल निवासी व फिलहाल पिंजौर के अंतर्गत गांव भगवानपुर में रहने वाला सियाराम (36) है। दरअसल, क्राइम ब्रांच के इंचार्ज अमन को आरोपियों के भारी मात्रा में गांजा बेचने के लिए जाने की गुप्त सूचना मिली। फिर उन्होंने तुरंत टीम गठित कर गांव टीपरा के पास कालका को जानेवाली सड़क पर नाकाबंदी की। कुछ ही देर बाद एक मोटरसाइकिल नंबर एचआर03डब्ल्यू-4864 पर सवार दो लोग अपने बीच में एक प्लास्टिक का कट्टा रखकर जाते दिखे। पुलिस को देखकर उन्होंने वापिस मुड़कर फरार होने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने प्लास्टिक का कट्टा खोलकर उसमें से 14.600 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपियों पर थाना कालका में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आगामी पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका एक दिन का रिमांड हासिल किया है।