संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। तेल खत्म होने पर पैदल ही स्कूटी ले जा रही महिला से दो बदमाश बैग छीनकर फरार हो गए। महिला के बैग में 20 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल था। सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ज्योति गांधी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकान बंद करके मनीमाजरा से अपने घर सेक्टर-10 जा रही थी।
जब वह सेक्टर-9 पहुंची तो स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया। वह स्कूटी को पैदल-पैदल लेकर ही जा रही थी। जब वह सेक्टर-10 में मकान नंबर-1193 के पास पहुंची तो पीछे से स्कूटी पर सवार दो युवक आए। स्कूटी के पीछे बैठे युवक ने उसका बैग छीन लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-5 पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।