फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नारियल, सेब और केला का व्यवसाय के नाम पर दो लोगों से दस लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। व्यवसाय करने के नाम पर एक आरोपी द्वारा दो लोगों से दस लाख रुपये ठगने मामला सामने आया है। आरोपी ने दो लोगों को नारियल, सेब और केला का व्यवसाय करने का झांसा दिया। इसके बाद दोनों से पांच-पांच लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी पर दो मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी वेलमुर्गन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करन उर्फ वरूण और उसकी पत्नी रितिका चोपड़ा द्वारा उसके साथ नारियल, सेब और केले के व्यवसाय के लिए पैसे एकत्रित करके व्यवसाय में लगाने और पैसे उधार लेकर धोखाधड़ी की गई है। जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके अलावा सुसाइड नोट लिखकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। इसके बाद परेशान होकर पीड़ित ने सीएम विंडो पर शिकायत दी। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें