पंचकूला। जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। इनमें एक पिंजौर और दूसरा पंचकूला का केस शामिल है। इसके साथ जिले में डेंगू का आंकड़ा 76 पहुंच गया है। वीरवार को पंचकूला के अर्बन एरिया से सेक्टर-11 और एमडीसी से डेंगू के मरीज मिले थे। जहां डेंगू के मरीज मिले वहां स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग ने मच्छर जनित दवा का छिड़काव करवा दिया है। ब्यूरो