पंचकूला। जिला पंचकूला में डेंगू के दो नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यह दोनों मामले अर्बन पंचकूला क्षेत्र से रिपोर्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन नए मामलों के साथ जिले में इस साल डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। वहीं, राहत की बात यह है कि मलेरिया का आज कोई नया मामला सामने नहीं आया है। संवाद