फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बाइक चोरी करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने बाइक चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चार बाइक बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान जीतेन और गोल्डी पिंजौर निवासी के रूप में हुई है। बुधवार को बाइक चोरी करने के मामले में लक्ष्य बंसल पिंजौर निवासी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने रिमांड के दौरान उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की चार दो पहिया वाहन बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, सूरजपुर निवासी सतपाल ने शिकायत में बताया था कि उसने अपनी बाइक सूरजपुर डॉक्टर की दुकान के पास खड़ी की थी। 31 जुलाई को वह बाइक लेने के लिए आया तो वहां से गायब मिली। इसके बाद पुलिस को चोरी शिकायत दी गई। क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चार वाहन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें