फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एमडीसी-6 में पीजी से दो मोबाइल और लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-6 में रहने वाले दो दोस्तों के मोबाइल और लैपटॉप चोरी हो गया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राहुल पंचाल और उनके दोस्त साहिल शर्मा निवासी एमडीसी-6 में पीजी में रहते हैं। वह चंडीगढ़ आईटी पार्क बेबो टेक्नोलॉजी में नौकरी करते हैं। राहुल पंचाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार सुबह 6.40 बजे अपने दोस्त को साहिल शर्मा के साथ छोड़ने रेलवे स्टेशन गया था। इसके बाद आकर वह सो गए। जब दोनों सुबह नौ बजे सोकर उठे तो देखा कि उनका सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने उनके कमरे से दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन सहित जरूरी दस्तावेज और छह हजार रुपये चुरा लिए थे। उन्होंने एमडीसी थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें