पंचकूला। दो नाबालिग घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन दोनों कुरुक्षेत्र घूमने चलीं गईं। कुरुक्षेत्र पहुंचकर नाबालिग ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर नाबालिगों के मोबाइल को ट्रेस करना शुरू किया। नाबालिगों ने अपना मोबाइल ऑन रखा था, उनका इंस्टाग्राम भी चल रहा था। इन दोनों की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उनको पिपली बस स्टैंड के पास से बरामद कर लिया। शनिवार को पुलिस ने उनका मेडिकल करवाया। उसके बाद 164 के बयान लेकर दोनों को परिजनों को सौंप दिया।