चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को दो मरीजों की जान चली गई। संक्रमण के 104 नए मामले सामने आए हैं। अब तक सूबे में 16215 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में शुक्रवार को कपूरथला और मुक्तसर में 1-1 मरीज की मौत हो गई। राज्य में ब्लैक फंगस के 4 मामले सामने आए हैं।