फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो संक्रमित मिले, रिकवरी रेट 98.71 फीसदी पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना के दो नए मामले आए हैं। इसके साथ ही रिकवरी की दर अब 98.71 फीसदी हो गई है। मंगलवार को मिले कोरोना का एक मामला पंचकूला का है। यह मामला सेक्टर-20 पंचकूला का है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 375 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा संक्रमण से जिले में 40283 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें पंचकूला के 30615 लोग हैं। कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या अब 30222 हो चुकी है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से जिले में दो प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 747 लोगों के सैंपल लिए गए थे। अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 374330 लोगों की सैंपलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें