फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बीड घग्गर के समीप दो को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। गांव बीड घग्गर के समीप देर रात अज्ञात वाहन ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इस कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलविन्द्र चौकी गांव पंचकूला निवासी के रूप में हुई है। अभी दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव चौकी निवासी जीवन सिंह उसका छोटा भाई बलविन्द्र बद्दी में ड्राइवर की नौकरी करता था। शुक्रवार को प्रतिदिन की तरह वह अपनी डयूटी पर बद्दी गया था। शिकायतकर्ता के पास रात करीब 9.30 बजे फोन आया कि सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में उसका छोटा भाई बलविन्द्र और एक अन्य व्यक्ति का गांव बीड घग्गर के समीप एक्सीडेंट हो गया है। दोनों अभी अस्पताल में भर्ती हैं। सूचना पाते ही शिकायतकर्ता अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बलविन्द्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे घायल का उपचार चल रहा है। फिलहाल वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें