फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो हेरोइन तस्कर काबू, 32.10 ग्राम हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला ने हेरोइन तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन साहू उर्फ बंजर निवासी खड़क मंगोली और नेकपाल उर्फ काला निवासी झुग्गी झोपड़ी गांव नाडा साहिब जिला पंचकूला के रूप में हुई है। दोनों को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने नेकपाल को अंबाला जेल भेज दिया। वहीं आरोपी मोहन साहू को तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी मंगलवार को सेक्टर-20 पंचकूला स्थित श्मशानघाट के पास किसी ग्राहक को हेरोइन बेचने आएंगे। सूचना पर बताए स्थान पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर मोहन साहू से 18.91 ग्राम व नेकपाल से 13.19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में एनडीपीएस की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है। इसमें संलिप्त अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें