फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हर थाने में दो फिंगरप्रिंट लिफ्टर किए तैनात

विज्ञापन
पुलिस टीम से बात करतीं डीसीपी हिमाद्रि।
विज्ञापन
डीसीपी बोलीं- फिंगरप्रिंट तकनीक की मदद से अपराधियों को पकड़ना हुआ आसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित डीसी कार्यालय में आयोजित बैठक में डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने कहा कि फिंगरप्रिंट तकनीक की मदद से अपराधियों को पकड़ना आसान हो गया है। इसलिए जिले के हर थाने में दो फिंगरप्रिंट लिफ्टर तैनात किए गए हैं। ये लिफ्टर किसी भी आपराधिक घटना के बाद मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अपराधियों तक पहुंचने के लिए आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाना बेहद जरूरी है। इससे चोरी, सेंधमारी, मर्डर जैसे गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों तक जल्द और सटीक तरीके से पहुंच सकते हैं। साथ ही सभी फिंगरप्रिंट लिफ्टर्स को तकनीकी प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि वे मौके पर पहुंचकर पूरी कुशलता के साथ कार्य कर सकें। वहीं डीसीपी ने कहा कि हाल ही में एक चोर राजकुमार उर्फ कालाचिड़ी को गिरफ्तार को पकड़ने अहम भूमिका निभाने वाले सिपाही कमलकांत और मोनुराम को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी से 12 लाख रुपये के गहने और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। डीसीपी ने इस कार्य के लिए दोनों सिपाहियों को नकद इनाम और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें