संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। टिब्बी से खेतपुराली जाने वाले मार्ग पर बरसाती नदी पर बने पुलिया का लेंटर टूट जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि यह पुलिया कुछ वर्ष पूर्व बनाई गई थी। इसमें सही गुणवत्ता का सामान नहीं लगने के कारण टूट जाने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल हुई बरसात में यह पुलिया क्षति ग्रस्त हो चुकी थी इतना समय बीत जाने पर भी इस पुलिया शासन व प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर लोगों में भारी रोष है। सिंचाई विभाग और हरियाणा मंडी बोर्ड एक दूसरे के पाले में अपनी गेंद फेंक रहा है और अपनी जिम्मेवारी लेने से बच रहा है।
स्थानीय बलबीर सिंह पोसवाल, जसबीर सिंह, मोहनलाल, सुशील शर्मा, रामेश्वर दास पूर्व सरपंच, पृथ्वी सिंह नंबरदार, रामचरण पंच आदि लोगों का कहना है कि स्थानीय विधायक एवं विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी इस टूटी हुई पुलिया का दौरा चुके हैं। विभाग को इस पुलिया को जल्दी ठीक करने का आदेश दे चुके इसके बावजूद भी अभी तक किसी भी विभाग ने इस पुलिया को बनाने की जिम्मेवारी नहीं ली है। गौरतलब है कि यह पुलिया दो दर्जनों गांवों को जोड़ती है । इस पुलिया से खेतपुराली, दूधगढ़ कांड्यानी, दुल्लोपुर, ऊपरली खेत पुराली, त्रिलोकपुर, मोरनी, रायपुररानी, पलासरा की ओर जाने वाले लोगों के लिए एक सुविधाजनक रास्ता है। पुलिया के टूट जाने से बस सुविधा भी प्रभावित हो रही है। बच्चों को स्कूल तथा कॉलेज में जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
किसी भी सामाजिक कार्य करने वाले बाहर से परिचित पुलिया से आवा जाही न होने के कारण स्थानीय लोगों को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं । जिससे यह लोग अपने आप को असहाय महसूस करते हैं कि सरकार द्वारा करीब एक साल बीत जाने पर भी इस पुलिया की कोई सुध नहीं ली गई है। लोगों की मांग है कि इस पुलिया को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए ताकि लोगों को आ रही समस्या का समाधान हो सके।
- हमने अधिकारियों को इस टूटी हुई पुलिया को ठीक करने के लिए कई बार अवगत करवाया है । लेकिन अभी तक ठीक नहीं किया गया। - सरिता शर्मा, सरपंच, खेतपुराली
- इस पुलिया की मरम्मत का कार्य हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है और हमने इसके लिए हरियाणा मंडी बोर्ड के अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करवा दिया है। - मोहन सिंह, जेई, सिंचाई विभाग
- अगर सिंचाई विभाग इस पुलिया की रिपेयर करने से मना कर रहा है तो हम इस पुलिया की मरम्मत कर लोगों को आने जाने की सुविधा जल्द ही प्रधान करवा देंगे। -हेमंत शर्मा, एसडीओ, हरियाणा मंडी बोर्ड