पंचकूला। आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के लिए दो दिन का मौका है। इसमें छात्राओं को 2500 रुपये वार्षिक एकमुश्त राशि प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही 27 जून तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही बस से आने-जाने के लिए बस का पास मुफ्त दिया जाएगा। इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर https://www.admissions.itiharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। इसमें विद्यार्थियों को कुल 1200 सीटों पर दाखिला मिलेगा। आईटीआई कालका बिटना की प्रिंसिपल राजबाला वर्मा ने बताया कि संस्थान की ओर से कुल उनके यहां पर पांच कोर्स में दाखिले दिए जाएंगे। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, कॉस्मेटोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, सेविंग टेक्नोलॉजी की कोर्स 128 सीटें हैं। इन सभी सीटों पर विद्यार्थी दाखिले के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिए प्रार्थी को आवास प्रमाण पत्र, आरक्षण-जाति प्रमाण पत्र, पिताविहीन या अनाथ का प्रमाण पत्र- मग सर्विसमैन/मग सर्विस मैन आश्रित, परिवार की आमदनी का प्रमाण पत्र, आवेदक बैंक पासबुक, आवेदक की फोटो अपलोड करने हैं तथा ऑनलाइन पेमेंट अदायगी के लिए डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड होना जरूरी है।