फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय पर्यावरण योजनात्मक कार्यशाला शुरू, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आरोग्य भारती ने दो दिवसीय अखिल भारतीय पर्यावरण योजनात्मक कार्यशाला का आयोजन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 किया है। शनिवार को इसका शुभारंभ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया। इस मौके पर दत्तात्रेय ने ‘आरोग्य भारती, प्रकृति के साथ सदैव सद्भाव में रहें’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण की विषमताओं से जूझ रहा है। इस कारण जहां प्राणी अनेक बीमारियों से ग्रस्त हो रहा है। जल, पृथ्वी और वायु भी दूषित हो रहे हैं। ऐसे समय में पर्यावरण पर जागरूकता पैदा करने के लिए इस प्रकार की योजनात्मक कार्यशाला का आयोजन सराहनीय है। दत्तात्रेय ने कहा कि पौधे जीवन दायिनी ऑक्सीजन देते हैं।
इस मौके पर उपायुक्त महावीर कौशिक, आईटीबीपी के डीजी ईश्वर दुहन, आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश पंडित, संगठन के प्रांत अध्यक्ष डॉ. पवन गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार व संगठन के विभाग संयोजक नरेंद्र आहुजा, जिला सचिव एवं कार्यक्रम सह संयोजक संदीप बी सिंघल, कार्यक्रम वित्त सचिव अशोक कुमार शर्मा, जिला संयोजक जितेंद्र नाथ, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें