पंचकूला। जिले में शनिवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अभी 24 मरीज सक्रिय हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 24 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, वहीं सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। शनिवार को एक मरीज कोरोना से ठीक हुआ है। कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 263 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44260 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43822 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 620234 लोगों के सैंपल जांचे हैं। पंचकूला की सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमोें का पालन करते रहें।