रायपुररानी। गांव नारायणपुर में रहने वाली दो बच्चों की मां 5 मार्च से घर से नकदी और गहनों के साथ लापता है। रायपुररानी थाने में शिकायत देकर पति सतनाम ने बताया कि उसकी पत्नी 5 मार्च को मोहाली ब्यूटी पार्लर में नौकरी की जानकारी लेने गई थी। शाम 5 बजे फोन करने पर बताया कि वह रास्ते में है, जल्द घर पहुंच जाएगी। देर रात तक न पहुंचने पर दोबारा फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ आया। इसके बाद पति ने देखा कि वह घर से 25 हजार रुपये और सोने के गहने लेकर गई है। तलाश करने के बाद जब वह नहीं मिली तो शिकायत दर्ज करवाया गया।