फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कट गए दो मासूम: पतंग लूटने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ रहे थे, तभी आ गई ट्रेन, दोनों की मौत

Sun, 25 Jan 2026 06:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

पंचकूला में ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे पतंग लूटने के लिए ट्रैक पर पहुंचे थे, तभी ट्रेन आ गई और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला में बड़ा हादसा हुआ है। रविवार शाम करीब 5:30 बजे बलटना रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पतंग लूट रहे दो बच्चे वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। एक बच्चे की पहचान मनु निवासी हरमिलाप नगर के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हुई है। हादसे के बाद दोनों बच्चों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। मौके से जीआरपी को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें