फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रतिबंधित और नकली सिगरेट बेचते दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। गांव बुढ़नपुर स्थित दो दुकानों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापा मारकर नकली और प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बरामद की है। दुकानदार चोरी छिपे नकली सिगरेट बेच रहा था। टीम ने मौके से पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को सूचना दी। देर शाम पुलिस ने दुकानदार हरिओम और सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को शुक्रवार शाम को आईटीसी के मैनेजर आशीष गुप्ता ने बताया कि बुढ़नपुर स्थित अरुण पान शॉप और पटेल स्टोर में नकली सोने की परत वाला सिगार, विदेश से निर्मित सिगरेट और रोलिंग पेपर बेरा जा रहा है। ये सभी प्रतिबंधित हैं।
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ दोनों दुकानों पर छापा मारा। दोनों दुकानों पर विदेश में निर्मित सिगरेट और रोलिंग पेपर बरामद हुए। एक दुकान से नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट के 59 पैकेट भी बरामद हुए। टीम को मौके से अलग-अलग मार्का एस्से कोरिया में निर्मित 408 पैकेट, पाइन सिगरेट मेड इन कोरिया 104 पैकेट, अमेरिका में निर्मित मॉन्ड सिगरेट 26 पैकेट, इंडोनेशिया में बनी ब्लैक सिगरेट 73 पैकेट, लंदन में बनी डन हिल सिगरेट 63 पैकेट, गुडांग गरम इंडोनेशिया में निर्मित 65 पैकेट, वर्जिनिया में बनी पेरिस सिगरेट 20 पैकेट, ब्लेंडेड नंबर 555 गोल्ड सिगरेट मेड वर्जीनिया 20 पैकेट, रोलिंग पेपर 173 पाउच बरामद हुए। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम और स्थानीय पुलिस ने दुकानदारों से पूछताछ की। पूछताछ में दुकानदारों ने बताया कि उन्हें सिगरेट विपिन नाम का व्यक्ति सप्लाई करता है। अब पुलिस को विपिन की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें