फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मनसा देवी दर्शन करने जा रहे दो बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। श्रीमाता मनसा देवी में दर्शन करने जा रहे दो बाइक पर सवार युवकों को कार ने टक्कर मार दी। मौके पर एक युवक की मौत हो गई बाकी अन्य घायल हो गए है। मृतक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे सेक्टर-26 मदनपुर और आशियाना के रघुवीर और अजय ने बाइक खरीदी थी। नई बाइक खरीदने की खुशी में माता मनसा देवी के दर्शन करने की तैयारी कर रहे थे। चार दोस्त मनोज, दीपक, विक्की और साहिल बाइक पर माता के दर्शन करने जा रहे थे।
जैसे ही वे नाडा साहिब गुरुद्वारा के सामने फ्लाईओवर पर से गुजर रहे थे, उसी समय पीछे से आ रही ब्रेजा कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दो बाइकों पर सवार सभी छह दोस्त बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। मनोज को काफी चोटें आईं। राहगीर ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी। घायलों को तुरंत इलाज के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मनोज को मृत घोषित कर दिया। घायल दीपक के सिर में चोट पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की को गंभीर हालात में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। अजय की हालत गंभीर देखकर उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि रघुवीर और अजय ने नई बाइक खरीदी थी। वे दोस्तों के साथ श्रीमाता मनसा देवी के दर्शन के लिए जा रहा था। फ्लाईओवर पर कार ने सभी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें