फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच ने पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। एसीपी क्राइम अमन कुमार ने बताया कि टीम ने फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश रोहित उर्फ लौटा यमुनानगर निवासी समेत विक्रम कुमार उर्फ शंटी निवासी रायपुररानी को गिरफ्तार किया हैै। सुमित छाबड़ा रायपुररानी निवासी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 12 जुलाई 2021 की शाम को अपने भाई के साथ दुकान बंद करके कार से घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तीन मोटरसाइकिल सवार आए। आरोपियों ने आते ही कार पर तीन फायर किए। गनीमत यह रही की दोनों भाई बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रायपुरानी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच-26 को सौंपी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें