पंचकूला। जिम ट्रेनर की एक्टिवा चोरी होने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ निर्मल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान तेजेंद्र सिंह वासी लुधियाना और सोनू वासी मौलीजागरां के रूप में हुई है। सेक्टर-15 के रहने वाले जिम ट्रेनर बबलू कुमार ने बताया कि 6 दिसंबर को सेक्टर-8 जिम के सामने बनी पार्किंग में स्कूटी खड़ी की थी। जिम से आने के बाद देखा तो स्कूटी गायब थी। इसकी शिकायत सेक्टर-7 थाने को दी गई थी।