फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर से नल की टोटियां चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-4 स्थित घर से नल की टोटियां चोरी करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुनील और सुखजीत हरीपुर सेक्टर-4 निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-4 निवासी शुभम ने दी शिकायत में बताया कि वे प्राइवेट नौकरी करते हैं। 27 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे वे डयूटी पर चले गए थे। शाम करीब 6:30 बजेे पर जब वे घर पर वापस आए तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उनके घर से करीब 24 नल की टोटियां चोरी हो चुकी थीं। चोरी की शिकायत सेक्टर-5 थाना में दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें