फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-16 में जुआ खेलते दो आरोपी काबू, 7050 रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम ने पैदल गश्त अभियान चलाते हुए जुआ खेलने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों पहचान संजय और पवन कुमार दोनों निवासी सेक्टर-17 के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक बीती 23 फरवरी को सेक्टर-16 पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार और उनकी टीम ने पुलिस उपायुक्त पंचकूला की ओर से दिए गए निर्देश के तहत सेक्टर-16 पंचकूला, गांव बुढ़नपुर और राजीव कॉलोनी के क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान सेक्टर-16 में जुआ खेलते हुए कुछ लोग दिखाई दिए। जैसे ही पुलिस की टीम उनकी ओर जा रही थी तो मौके से जुआ खेलते हुए उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि बाकी जुआरी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से 7050 रुपये की जुआ राशि बरामद हुई। अभी दोनों आरोपियों को हिरासत में बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें