फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडी माता के गहने, आंखें और नकदी चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ ने चंडी मंदिर से माता के जेवर, सोने की आंखें और दान पात्र से नकदी चुराने के दो आरोपियों को तीन तीन माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चंडी माता मंदिर से लाखों रुपये के आभूषण और दान पात्र से नकदी चोरी कर लिया था। सूत्रों की माने तो पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी का सामान भी रिकवर किया है। दोनों आरोपियों की पहचान गोलू और सुखा राम कुराली पंजाब निवासी के रूप में हुई है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल करवाया। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
10 जनवरी की देर रात की थी चोरी

आरोपियों ने 10 जनवरी की देर रात करीब एक बजे के चंडीमाता मंदिर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने माता के मंदिर के गर्भ गृह में घुसकर माता की आंखें, मुकुट, टीका, नथ, हार, मंगलसूत्र सहित माता की मूर्ति, अलग-अलग देवी देवताओं मूर्तियां और दान पात्र से कैश भी चोरी किया था। चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालु ने माता नेत्र भेंट किए थे

माता के नेत्र चोरी होने का पता लगने के बाद एक श्रद्धालु ने माता को सोने के नेत्र भेंट किए थे। अब श्राइन बोर्ड की ओर से चंडीमाता मंदिर के गर्भ गृह के गेट पर सेंसर लगाने की तैयारी चल रही है। जल्द ही सेंसर लगा दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति गृह का दरवाजा खोलेगा तो सेंसर का अलार्म परिसर में बजेगा और अलार्म बजते ही श्राइन बोर्ड के अधिकारियों पर उसका उसी समय सूचना भी जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें