फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नशे के लिए स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। नशे के लिए स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच-26 की टीम में गिरफ्तार किया है। सोमवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों की पहचान जसबीर सिंह और अमिन्द्र सिंह मोहाली निवासी के रूप में हुई है।
रिमांड के दौरान आरोपियों से पुलिस स्नैचिंग गिरोह का पता लगाएगी। स्नैचिंग की वारदात के बाद आरोपी किस दुकान पर सोना बेचता था उसका पता करेगी ताकि चोरी का सोना खरीदने वाले दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा पुलिस यह भी पता करेगी कि आरोपियों के खिलाफ ट्राइसिटी के अलावा पंजाब, हिमाचल या फिर हरियाणा के अन्य जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं या नहीं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ में यह सामने आया है कि दोनों नशा करने के लिए स्नैचिंग जैसी वारदात को अंजाम देते थे। जसबीर सिंह पोस्ट ग्रेजुएट जबकि अमिन्द्र दसवीं पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मामले
- 24 जून 2023 को चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के गुरुनानक काॅलोनी में रितु चौधरी नाम की महिला के गले से बाइक सवार ने सोने की चेन छीनी थी
- 15 जुलाई 2023 को सेक्टर-25 निवासी श्वेता के साथ स्नैचिंग की वारदात हुई थी। बाइक पर सवार दो आरोपी पीछे से आए और उसके गले से सोने की चेन छीनकर ले गए। एसीपी अरविंद कंबोज ने बताया कि स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अदालत से चार दिन का रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान स्नैचिंग गिरोह और कहां-कहां आरोपियों ने वारदातें की है इसकी पूछताछ की जाएगी। नशा करने के लिए दोनों स्नैचिंग करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें