पंचकूला। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सेवानिवृत्त सैन्य ऑफिसर से 4.20 करोड़ रुपये की ठगी मामले में दो आरोपियों को सेक्टर-20 साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जरनैल सिंह अमृतसर और मनप्रीत तरनतारन पंजाब निवासी के रूप में हुई है। पुलिस अब तक उक्त आरोपियों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार आरोपी मनप्रीत ने जरनैल सिंह का बैंक खाता 10 हजार रुपये में खरीदकर दूसरे आरोपी को बेच दिया था। पिंजौर निवासी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर ठगी की थी।