फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने 30 जनवरी को बाइक चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 पंचकूला की टीम ने गहनता से तफ्तीश कर 30 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार वासी रायपुररानी पंचकूला और अजय कुमार वासी नारायणगढ़ के रूप में हुई है। 30 जनवरी सेक्टर 26/27 पंचकूला में मौजूद पुलिसकर्मियों ने देखा कि रामगढ़ की ओर से एक बाइक आ रही है। बाइक सवार पुलिस को देखकर वापस भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक बंद हो गई। पुलिस ने उनको पकड़कर पूछताछ की। इसका किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने जब इस मामले में पड़ताल की तो पता चला कि यह बाइक चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें