फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पंचकूला। एसआईटी की ओर से पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अक्षय और राहुल निवासी पानीपत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस को सूचना दी कि हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर पुरुषों की भर्ती हेतु शारीरिक परीक्षा ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-3 में चल रही है। उस दौरान कुछ उम्मीदवारों की फिंगर प्रिंट का मिलान नहीं हो रहा है। पुलिस ने उम्मीदवारों से पुछताछ की तो पाया गया कि उम्मीदवारों ने हरियाणा कर्मचारी आयोग के साथ धोखाधड़ी करके अपनी लिखित परीक्षा किसी दूसरे व्यक्ति से करवाई है। इसके बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस में मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें