रायपुररानी। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी कोटाहा में चोरों ने ट्यूबवेल मोटर की तार चुरा ली। गांव वासी रमेश चंद ने रायपुररानी थाना में मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि मेरी जमीन गांव गढ़ी कोटाहा में है। एक नवंबर को देर रात रात अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़ दिया और स्टार्टर तक का 12 मीटर तार और बिजली मीटर चोरी कर ले गए।