फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। माजरी चौक के पास संदिग्ध हालात में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। ट्रक पांच घंटे से माजरी चौके के पास मेन रोड पर खड़ा था। जब पुलिस ने ट्रक को आगे बढ़ाने के लिए कहा तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने जब ड्राइवर वाली सीट का लॉक खोल कर देखा तो ट्रक ड्राइवर मृत मिला। पुलिस ने बताया ट्रक ड्राइवर की पहचान ऊना निवासी राजिंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक मालिक को जानकारी दे दी है। सेक्टर -7 चौकी इंचार्ज बृजपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक ट्रक चालक राजिंदर के परिजनों को जानकारी दे दी है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर रविवार को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें