फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलियांवाला बाग के 102 साल पूरे होने पर शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एनसीसी ट्रेनिंग ऑफ अंबाला हेडक्वार्टर ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के 102 साल पूरे होने पर पंचकूला में शहीद उधम सिंह जयंती चौक में शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी। कर्नल राजीव बग्गा ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए एनसीसी स्वयंसेवकों को राष्ट्र एकता और अखंडता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह ने जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार का लंदन में जाकर बदला लिया था। उनकी शहादत आज भी प्रेरणा स्त्रोत है। शहीद उधम सिंह चौक पर एनसीसी स्वयं सेवकों ने प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति लोगों को नुक्कड़ नाटक के जरिये जागरूक किया। इसके साथ ही पैदल चलना व सोलो रन का आयोजन किया गया। एनसीसी स्वयं सेवकों ने कोरोना से बचाव को लेकर सोशल डिस्टेसिंग (शारीरिक दूरी) व मास्क पहनने को लेकर गाइडलाइन की पालना अनिवार्य है। इस दौरान एनसीसी अधिकारी, कर्मी व एनसीसी स्वयं सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें