पंचकूला। सेक्टर-4 के ट्रैफिक थाना परिसर में शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस के लिए प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण लगाया गया। इसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और ईआरवी चालकों को आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार देना भी सिखाया गया। प्रशिक्षण के दौरान डमी बॉडी की सहायता से पुलिसकर्मियों को बेसिक फर्स्ट एड, ब्लीडिंग कंट्रोल, सीपीआर जैसी जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, जिसमें ब्लड प्रेशर (बीपी), ब्लड शुगर, ईसीजी सहित अन्य सामान्य जांच की गई।