फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रामगढ़ में ट्रैफिक पुलिस ने काटे 48 चालान, 4 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने रामगढ़ क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन की अगुवाई में हुई कार्रवाई में एक ही दिन में 48 चालान काटे और 4 वाहन जब्त किए। अभियान के दौरान सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार की टीम ने 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 3 मोटरसाइकिलें इंपाउंड कीं। चालान में लेन चेंज के 16, रॉन्ग साइड के 13, बिना सीट बेल्ट के 2, खतरनाक यू-टर्न के 4, बिना हेलमेट के 2, डार्क फिल्म का 1, बिना नंबर प्लेट के 4, जेब्रा क्रॉसिंग उल्लंघन का 1 और अन्य नियम तोड़ने पर 1 चालान शामिल रहा। डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि अक्सर लोग छोटे-छोटे नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर उनकी मानसिकता में बदलाव लाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें