फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: व्यापारियों ने आत्मनिर्भर भारत का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। स्वदेशी जागरण मंच और जिला व्यापारी आयाम द्वारा सेक्टर-10 स्थित एक होटल में आयोजित व्यापारी संगोष्ठी बुधवार को गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख व्यापारी, सामाजिक प्रतिनिधि और उद्योग जगत से जुड़े कई लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मुख्य वक्ता और क्षेत्रीय संयोजक राजेश गोयल ने स्वदेशी अर्थव्यवस्था और स्थानीय उत्पादों के उपयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती दें, लघु उद्योगों को बढ़ावा दें और उपभोक्ताओं में जागरूकता लाएं। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और फार्मेसी काउंसिल चेयरमैन बीबी सिंघल ने व्यापारियों के योगदान और पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही सीए पंकज गुप्ता, अनिल थप्पर और रोहित सेन ने संगठनात्मक मजबूती और सहयोग पर बल दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें